ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता
आज दिनांक 16/09/2020 को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर रा 0 इ 0 का 0 चमराडा देवी भरपूर के द्वारा विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विकासखंड देवप्रयाग के विभिन्न विद्यालयों के 55 छात्र /छात्राओं ने " हिमालय का वातावरण और भविष्य की चुनौतियां " विषय पर निबंध के माध्यम से अपनी लेखनी और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया ।
इस कोरोना काल मे छात्र काफी लंबे समय से घरों में ही कैद हैं । उन्हें विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के माध्यम से इंगेज रखा जाय , जिससे कि वे अपने अंदर सृजनात्मकता को विकसित कर पाएं । हाल ही में बच्चों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ,जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया था । निबंध प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उपरोक्त गंभीर विषय पर अपने विचारों को प्रकट किया । सभी प्रतिभागी छात्र बधाई के पात्र हैं । आगे भी बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । विजेता प्रतिभागियों ,एवं विद्यालय को विशेष बधाई । और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।विजेताओं को कैश प्राइज एवं इ प्रमाण पत्र वितरित किये गए ।
जितेंद्र बिष्ट
समन्वयक



Comments
Post a Comment