राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 आज  दिनांक 5/9/2020 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर  रा इ का चमराडा देवी भरपूर की ओर से विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कोरोना काल मे जहां स्कूल कई महीनों से बंद हैं । छात्र  असमंजस व चिंता से ग्रस्त हैं कि भविष्य में क्या होगा ? इसी अवसाद को दूर करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एक नए रूप में(ऑनलाइन माध्यम से ) बच्चों के सम्मुख पहुंची । वर्तमान समय मे अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा एं ऑनलाइन ही आयोजित होती हैं ,और जिस प्रकार का वर्तमान समय है इसको देखते हुए लगता  है कि आगे सबकुछ ऑनलाइन माध्यम से ही होगा । ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के मन मे एक अलग उत्साह नजर आया । ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के लिए यह एक अलग प्रकार की प्रतियोगिता थी । बच्चे उत्सुक थे कि ऑनलाइन परीक्षा कैसे होगी । उनकी उत्सुकता इसी बात से इंगित होती है कि 112 बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना  नामांकन करवाया । भविष्य में और भी प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा सकता है । क्योंकि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में नवीनता ,रोचकता का समावेश होता है। जिसमें बच्चे उत्सुकता से प्रतिभाग करते हैं । आशा है जिस उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्रों ने कुछ सीख ग्रहण अवश्य की होगी । 

विजेता छात्रों को e सर्टिफिकेट व कैश प्राइज दिया गया । 

जितेंद्र बिष्ट 

क्विज समन्यवयक 

रा इ का चमराडा देवी ,भरपूर

E क्विज प्रतियोगिता का लिंक

https://quizzory.com/id/5f51dbba73885c08ddfde3b3




Comments