ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट 2020

 दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को रा इ का चमराडा देवी भरपूर की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट आयोजित किया गया । महात्मा गांधी जी के जीवन मे निहित एक सिद्धान्त स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता की थीम "स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता " थी । स्वच्छ विद्यालय ,स्वच्छ गांव ,एवं स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सार्थक सिद्ध करने के लिए बच्चों ने अपनी कल्पनाओं  को ,रंगों के माध्यम से प्रकट किया । विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्रों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इससे पहले बच्चों के लिए कोरोना काल मे विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है । जिसमे ऑनलाइन क्विज ,निबंध आदि प्रतियोगिता शामिल हैं । उक्त प्रतियोगिताओं में बच्चे बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग कर रहे हैं । आगामी 15 अक्टूबर को बच्चों के लिए ऑनलाइन योगा कम्पटीशन भी आयोजित किया जा रहा है । ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट में विजेता छात्र/ छात्राओं को बहुत बहुत बधाई । सभी प्रतिभागियों को विशेष बधाई । सभी सहयोगी गुरुजनों का आभार । 🙏🏻

प्रतियोगिता का परिणाम 👈🏿

विकासखंड - देवप्रयाग


जितेंद्र बिष्ट 


समन्यवयक





Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन