ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप 2020

 नमस्कार

योग : कर्मसु कौशलम 

अथार्त कर्मो में योग ही कुशलता है । योग आधुनिक जीवन शैली की आवश्यकता है । योग के द्वारा मनुष्य शारीरिक ,मानसिक ,सामाजिक ,भावनात्मक रूप से स्वस्थ होता है । आज सम्पूर्ण विश्व भारत की योग पद्धत्ति को अपना रहा है । योग संहिता के जनक महर्षि पंतजलि जिन्होंने अष्टांग योग की धारण दी । यम ,नियम ,आसन, प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा ,

ध्यान समाधि ।

आज सम्पूर्ण विश्व मे योग दिवस (21 जून) मनाया जाता है । वर्तमान समय मे बच्चे कोरोना काल के कारण घरों में कैद हैं । वे चिंता ,अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं । योग ही ऐसा साधन है जिससे वे स्वस्थ रह सकते हैं । वर्तमान समय मे योग की महत्ता और भी ज्यादा हो जाती है । योग के द्वारा हम अपने शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर सकते हैं । इस विषय को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता की कड़ी में इनोवेटिव पी इ टी (फिजिकल एजुकेशन टीचर्स ) देवप्रयाग छात्रों के लिए लेकर आया है ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप 2020 । जिसमें छात्र घर पर ही रहकर दिए गए आसनों को प्रदर्शित कर वीडियो के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । प्रतियोगिता का लिंक ,निर्देश आपको उपलब्ध कराए जा रहे हैं । आशा ही नही पूर्ण विस्वास है कि आप उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग तो करेंगे ही  योग को भी अपनी जीवन शैली में सम्मलित करेंगे । सभी गुरुजनों से निवेदन है कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। 

प्रतियोगिता में कैश प्राइज व प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई है । 

आयोजक सदस्य 

1 -अरविंद ध्यानी 

PET ,रा इ का सजवाण कांडा

2-कुलदीपक 

PET ,रा इ का बगडवालधार

3-मनमोहन भट्ट

PET ,रा उ मा बागी बनगढ़

4-जितेंद बिष्ट 

PET ,रा इ का चमराडा देवी 


प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण लिंक

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScJii0s8mLFVKfD_9d68lmg-Qkg0HRbXk1lOaiP7FWoVl4VnQ/viewform





Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन