Posts

Showing posts from September, 2020

ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

Image
 आज दिनांक 16/09/2020 को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर रा 0 इ 0 का 0 चमराडा देवी भरपूर के द्वारा विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विकासखंड देवप्रयाग के विभिन्न विद्यालयों के 55 छात्र /छात्राओं ने " हिमालय का वातावरण और भविष्य की चुनौतियां " विषय पर निबंध के माध्यम से अपनी लेखनी और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया ।  इस कोरोना काल मे छात्र काफी लंबे समय से घरों में ही कैद हैं । उन्हें विभिन्न प्रकार के  क्रियाकलापों के माध्यम से इंगेज रखा जाय , जिससे कि वे अपने अंदर सृजनात्मकता को विकसित कर पाएं । हाल  ही  में  बच्चों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ,जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया था । निबंध प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उपरोक्त गंभीर विषय पर अपने विचारों को प्रकट किया । सभी प्रतिभागी छात्र बधाई के पात्र हैं । आगे भी बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । विजेता प्रतिभागियों ,एवं विद्यालय को विशेष बधाई । और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।व...

ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

Image
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता  पंजीकरण लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdh0Qld1bc3UnuR0Fua8A2LStbQVT7Qp2XHmRCuAeRUWbFJYw/viewform  

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Image
 आज  दिनांक 5/9/2020 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर  रा इ का चमराडा देवी भरपूर की ओर से विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन E क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कोरोना काल मे जहां स्कूल कई महीनों से बंद हैं । छात्र  असमंजस व चिंता से ग्रस्त हैं कि भविष्य में क्या होगा ? इसी अवसाद को दूर करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एक नए रूप में(ऑनलाइन माध्यम से ) बच्चों के सम्मुख पहुंची । वर्तमान समय मे अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा एं ऑनलाइन ही आयोजित होती हैं ,और जिस प्रकार का वर्तमान समय है इसको देखते हुए लगता  है कि आगे सबकुछ ऑनलाइन माध्यम से ही होगा । ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के मन मे एक अलग उत्साह नजर आया । ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के लिए यह एक अलग प्रकार की प्रतियोगिता थी । बच्चे उत्सुक थे कि ऑनलाइन परीक्षा कैसे होगी । उनकी उत्सुकता इसी बात से इंगित होती है कि 112 बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना  नामांकन करवाया । भविष्य में और भी प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा सकता है । क्योंकि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में नवीनता ,रोचकता ...