Posts

Showing posts from October, 2020

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता का परिणाम

Image
 INNOVATIVE PET (PHYSICAL EDUCATION TEACHERS ) GROUP देवप्रयाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप दिनांक 15-10-2020 को आयोजित की गई । योग को अपने जीवन मे सम्मिलित करने एवं शारीरिक ,मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने के उद्देश्य से बच्चों के लिए उक्त प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमे विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । विजेता प्रतिभागियों को कैश प्राइज एवं E सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।   आयोजक सदस्यों की ओर से सभी विजेताओं को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।  आयोजक सदस्य  अरविंद ध्यानी  शारीरिक शिक्षक  रा इ का सजवाण कांडा कुलदीपक  शारीरिक शिक्षक रा इ का बगडवालधार मनमोहन भट्ट शारीरिक शिक्षक  रा उ मा बागी बनगढ़ जितेंद्र बिष्ट  शारीरिक शिक्षक  रा इ का चमराडा देवी ,भरपूर प्रतियोगिता का परिणाम 👈🏿

ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप 2020

Image
 नमस्कार योग : कर्मसु कौशलम  अथार्त कर्मो में योग ही कुशलता है । योग आधुनिक जीवन शैली की आवश्यकता है । योग के द्वारा मनुष्य शारीरिक ,मानसिक ,सामाजिक ,भावनात्मक रूप से स्वस्थ होता है । आज सम्पूर्ण विश्व भारत की योग पद्धत्ति को अपना रहा है । योग संहिता के जनक महर्षि पंतजलि जिन्होंने अष्टांग योग की धारण दी । यम ,नियम ,आसन, प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा , ध्यान समाधि । आज सम्पूर्ण विश्व मे योग दिवस (21 जून) मनाया जाता है । वर्तमान समय मे बच्चे कोरोना काल के कारण घरों में कैद हैं । वे चिंता ,अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं । योग ही ऐसा साधन है जिससे वे स्वस्थ रह सकते हैं । वर्तमान समय मे योग की महत्ता और भी ज्यादा हो जाती है । योग के द्वारा हम अपने शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर सकते हैं । इस विषय को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता की कड़ी में इनोवेटिव पी इ टी (फिजिकल एजुकेशन टीचर्स ) देवप्रयाग छात्रों के लिए लेकर आया है ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप 2020 । जिसमें छात्र घर पर ही रहकर दिए गए आसनों को प्रदर्शित कर वीडियो के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । प्रतियोगिता का लिं...

ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट 2020

Image
 दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को रा इ का चमराडा देवी भरपूर की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट आयोजित किया गया । महात्मा गांधी जी के जीवन मे निहित एक सिद्धान्त स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता की थीम "स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता " थी । स्वच्छ विद्यालय ,स्वच्छ गांव ,एवं स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सार्थक सिद्ध करने के लिए बच्चों ने अपनी कल्पनाओं  को ,रंगों के माध्यम से प्रकट किया । विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्रों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इससे पहले बच्चों के लिए कोरोना काल मे विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है । जिसमे ऑनलाइन क्विज ,निबंध आदि प्रतियोगिता शामिल हैं । उक्त प्रतियोगिताओं में बच्चे बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग कर रहे हैं । आगामी 15 अक्टूबर को बच्चों के लिए ऑनलाइन योगा कम्पटीशन भी आयोजित किया जा रहा है । ऑनलाइन ड्राइंग कांटेस्ट में विजेता छात्र/ छात्राओं को बहुत बहुत बधाई । सभी प्रतिभागियों को विशेष बधाई । सभी सहयोगी गुरुजनों का आभार । 🙏🏻 प्रतियोगिता का परिणाम 👈🏿 विकासखंड - देवप्रयाग जितेंद्र बिष्ट...